अमर उजाला
लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बयां किया तत्ती तवी दा सच
Amar Ujala covered the Tagore Theatre production using light and sound to tell the story.
The article
Read in print. Read here.
Some words in this clipping are unclear. They are marked [unclear] in the text below.
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में नाटक तत्ती तवी दा सच का मंचन हुआ। नाटक का मंचन रूपक कला एंड वेलफेयर सोसायटी और [unclear] फाउंडेशन की ओर से और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से हुआ। डा. आत्मजीत के लिखे नाटक का निर्देशन संगीता गुप्ता ने किया। नाटक को लाइट एंड साउंड के माध्यम से दिखाया गया। यह नाटक पांचवीं पातशाही गुरु अर्जन देव जी को समर्पित रहा।
नाटक में डा. आत्मजीत ने आज के पात्रों के द्वारा कहानी सुनवाई है। सूफी फकीर इस कहानी को गाकर बयान करते हैं। मंच पर बाकी हिस्से में प्रोजेक्टर और कलाकारों की सहायता से कहानी को पेश किया गया है। लाइट एंड साउंड में पांच स्टेज लगाए गए। करीब 25 कलाकारों ने इसमें भाग लिया।
नाटक में गुरु अर्जन देव जी की शहादत में जहांगीर के अलावा उस समय के हालात और धार्मिक नेताओं की कितना बड़ा हाथ था, इस सत्यता को नाटक में दिखाया गया। [unclear]
नाटक की निर्देशक संगीता गुप्ता ने बताया कि इस नाटक के द्वारा नौजवान पीढ़ी को अपने विरासत के साथ जोड़ने का यत्न है।
नाटक में अभिषेक शर्मा, अभिनंदन विरक, राजेश शर्मा मिर्जा, गुरवीर, सुखपाल, आयुषी गोसाईं [unclear], मनिंदर गिल, [unclear], मधु, संजना जोशी, सुहानी, दीपक, [unclear], देवांश, सोनी, जसवीर गिल, लवलीन कौर, मुस्कान, मनप्रीत कौर सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया।
टैगोर थिएटर में नाटक तत्ती तवी दा सच का मंचन करते कलाकार।
टैगोर थिएटर में मंचन रूपक कला एंड वेलफेयर सोसायटी और [unclear] फाउंडेशन ने किया नाटक का मंचन।
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.