← News Coverage

From the press archive

रोने से आंख से आंसू भी हो जाते हैं पराये…

A Hindi clipping reports the comedy at DAV Junior Wing School in Ambala and its message about reducing hatred.

By संवाद न्यूज़ एजेंसीCoverage of the production

Read in print. Read here.

डीएवी जूनियर विंग स्कूल में हास्य नाटक ‘आओ थोड़ा मुस्कुरा लें’ का मंचन

अंबाला। छावनी के डीएवी जूनियर विंग स्कूल में कला एवं सांस्कृतिक विभाग, हरियाणा के सहयोग से वीएमएस फाउंडेशन द्वारा हास्य नाटक आओ थोड़ा मुस्कुरा लें का मंचन किया गया।

कमलेश शर्मा द्वारा लिखित हिंदी हास्य नाटक एक भुलक्कड़ डॉक्टर की रोजमर्रा की दिनचर्या से उपजे कुछ हास्य लम्हों को समेटते हुए अंत में एक सशक्त सामाजिक संदेश के साथ खत्म होता है।

रोने से आंख से आंसू भी पराये हो जाते हैं, मुस्कुराने से पराये भी अपने हो जाते हैं... की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसमें बताया गया है कि अगर हर इंसान थोड़ा बहुत बातों को भूलना शुरू कर दे तो समाज में फैली नफरत को मिटाया जा सकता है। इस नाटक में कमलेश शर्मा, अभिनव शर्मा, आकाश शर्मा, सत गुरु शरण, लक्ष्य भारद्वाज व आरती धीमान ने प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि के तौर पर कला एवं सांस्कृतिक विभाग अधिकारी तानिया एस चौहान, विशेष अतिथि सुमन डोगी, प्रिंसिपल पारुल नागपाल, वीएमएस फाउंडेशन के पदाधिकारियों में प्रधान कमलेश शर्मा, उपप्रधान अभिनव शर्मा, सचिव संजीव भाटिया, उप सचिव सौरभ मदान और कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मौजूद रहे।

नाटक में मंचन करते कलाकार। संवाद

डीएवी जूनियर विंग स्कूल में आयोजित आओ थोड़ा मुस्कुरा लें नाटक के कलाकार और अन्य। संवाद

Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.

100%
Newspaper clipping: रोने से आंख से आंसू भी हो जाते हैं पराये…

Loading the full scan…