सिटी मीडिया
नाटक का मंचन कर जल बचाने का दिया संदेश
A City Media clipping frames a ‘थर्स्टी क्रो’ performance as a message about conserving water.
The article
Read in print. Read here.
नाटक का मंचन कर जल बचाने का दिया संदेश।
अंबाला (सिटी मीडिया) हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी की ओर से आज अंबाला शहर के पीकेआर जैन स्कूल में नाटक थर्सटी क्रो का मंचन कर जल बचाने का संदेश दिया गया।
इस नाटक के जरिए बताया गया कि पृथ्वी पर जल का बहुत महत्व है, यदि समय रहते जल की बर्बादी को न रोका गया तो आने वाले समय में समस्त मानव जाति को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के डिप्टी चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह धमीजा थे। उन्होंने बताया कि अकादमी की ओर से अब तक करीब 260 कार्यक्रम किये जा चुके हैं। पंजाबी को घरघर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
आज जो यह कार्यक्रम किया गया उसमें प्रेरणा संस्था व रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल संस्था का सहयोग रहा। विशेष अतिथि के तौर पर वीके शर्मा पूर्व रोट्रेक्टर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रहे।
पंजाबी नाटक थर्सटी क्रो के लेखक सरदार दविंदर सिंह गिल थे। इसका निर्देशन प्रमोद पब्बी व साजन कपूर ने किया। इसमें कलाकार अरविंद सूरी, प्रिंस, सौगंधी, साजन, हरण, पुष्कर, सतगुरु, पारूल, रेहान, जतिन, मिंटू व मन्नत थे। इस मौके पर साहित्यकार रतन सिंह ढिल्लो विशेष रूप से मौजूद रहे।
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.