From the press archive
पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ ने खूब बटोरी तालियां
A separate Hindi clipping reports a ‘थर्स्टी क्रो’ staging at PKR Senior Secondary School and notes the play’s water-pollution theme.
The article
Read in print. Read here.
पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ ने खूब बटोरी तालियां।
पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ का मंचन करते कलाकार।
अम्बाला, 11 अगस्त (बलराम): हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, प्रेरणा संस्था और रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सौजन्य से पी.के.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में दविंदर सिंह गिल द्वारा लिखित पंजाबी नाटक ‘थर्स्टी क्रो’ का मंचन किया गया जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
नाटक का निर्देशन प्रमोद पब्बी और साजन कपूर ने किया। प्रेरणा संस्था द्वारा प्रस्तुत यह पंजाबी नाटक पानी की गंभीर समस्या को व्यंग्यात्मक ढंग से पेश किया गया। सभी कलाकारों का अभिनय इतना प्रभावित करने वाला था कि दर्शक कई मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाते रहे।
पागल का पात्र निभाने वाले प्रिंस धीमान और विक्की के किरदार में सौगंधी यादव के अभिनय को खास तौर पर पसंद किया गया। पुष्कर सैनी, साजन कपूर, सतगुरु सरन वशिष्ठ, अरविंद सूरी, हरण अरोड़ा और पारुल ने भी दर्शकों को प्रभावित किया।
निर्माण सहयोग अरविंद सूरी, जगदीश शर्मा व विनय मलिक का रहा। सेट की व्यवस्था नरेश शर्मा और अंजे कौशल ने की।
हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के डिप्टी चेयरमैन गुरविंदर सिंह धमीजा ने कलाकारों के अभिनय और नाटक के विषय वस्तु की प्रशंसा की। अकादमी द्वारा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में पंजाबी के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.