दैनिक भास्कर
सतगुरु शरण ऑल इंडिया नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रहा अव्वल
Dainik Bhaskar covered my first-place result in the street-theatre competition organised by the stock exchange.
The article
Read in print. Read here.
सतगुरु शरण ऑल इंडिया नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रहा अव्वल।
भास्कर न्यूज़ | अंबाला
सिटी के बांस बाजार निवासी सतगुरु शरण ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूरे देश से 1 हजार से अधिक लोगों का इस नुक्कड़ नाटक का सबमिशन हुआ जिसमें सतगुरु शरण की ओर से निर्देशित नुक्कड़ नाटक को सभी नाटकों में पहला स्थान हासिल हुआ।
सतगुरु शरण ने बताया कि वे बचपन से ही अनेक नाटकों में अभिनय कर चुके हैं। थेस्पियन ग्रुप नरेश शर्मा के निर्देशन में शुरुआत कौन करे नाटक में सुभाष चंद्र बोस पार्क में अभिनय किया। कमलेश शर्मा की वीएमएस फाउंडेशन की तरफ से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय तथा काफी और मंचों पर आओ थोड़ा मुस्कुराएं नाटक का मंचन किया।
वह थियेटर की अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पाने के लिए येल विश्वविद्यालय में मास्टर्स डिग्री के फाइनल ऑडिशन के लिए न्यूयॉर्क गए थे।
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.