From the press archive
शहीद भगत सिंह की जयंती पर अपनी जमीं अपना आसमां का हुआ मंचन
A clipping reports a staging of अपनी जमीं अपना आसमां on Bhagat Singh’s birth anniversary.
The article
Read in print. Read here.
Some words in this clipping are unclear. They are marked [unclear] in the text below.
अंबाला छावनी, 28 सितंबर : हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल व कला मंच द्वारा डीएवी जूनियर विंग स्कूल अंबाला छावनी में भगत सिंह जयंती पर नाटक अपनी जमीन अपना आसमान का मंचन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नागेन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि शीतल शर्मा ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भगत सिंह के शब्दों से जाहिर होता है इस 23 साल 5 महीने और 26 दिन के नौजवान के दिल में देश के लिए कितनी मोहब्बत रही होगी।
नाटक का निर्देशन राहुल शर्मा द्वारा किया गया। नाटक जलियांवाला बाग के नरसंहार से भगत सिंह के जीवन में आए नए मोड़ से शुरू होता है। भगत सिंह के जीवन की मुख्य घटनाओं को दर्शाता करता हुआ अंत में भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव द्वारा हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल जाने के दृश्य से समाप्त होता है। नाटक में नरेश शर्मा दीपक विज, नर कांत, ललित सतगुरु, अंकुर, विक्रम, यज्ञेश, [unclear] ठाकुर, गुरु सिमर व बाल कलाकार वेदांत ने बखूबी से अपने किरदारों को निभाया।
चित्र: शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रस्तुति देते कलाकार।
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.