दैनिक जागरण
आओ थोड़ा मुस्कुरा लें... के साथ पांच दिनी नाट्य महोत्सव शुरू
A Dainik Jagran clipping reports the opening of a five-day theatre festival with the production.
The article
Read in print. Read here.
Some words in this clipping are unclear. They are marked [unclear] in the text below.
जागरण संवाददाता, देहरादून: नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला, वीएमएस फिल्म प्रोडक्शंस, [unclear] उत्तराखंड व पंचम वेद के सहयोग से दून में पांच दिवसीय महिला निर्देशकों के नाट्य महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन कमलेश शर्मा के निर्देशन में 'आओ थोड़ा मुस्कुरा लें' नाटक का मंचन कर कलाकारों ने परिवार का जुड़ाव व आपसी विचार, मानव शक्ति का संदेश दिया।
जीएमएस रोड स्थित ओलंपस हाईस्कूल के सभागार में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि कला सलाहकार व संस्कृति मंत्रालय की सदस्य सचिव ऊषा आरके ने महोत्सव की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं पर केंद्रित इस महोत्सव की शहरवासियों के लिए शुरुआत गर्व की बात है। इसके बाद पारिवारिक मूल्य व सामाजिक संदेश को दर्शाता
नाटक 'आओ थोड़ा मुस्कुरा लें' का मंचन किया गया। नाटक के मुख्य पात्र डा. धनखड़ (आकाश शर्मा) एक उच्च-शिक्षित प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं, लेकिन उनमें भूलने की गंभीर बीमारी है। पत्नी शांति (कमलेश शर्मा) इसी वजह से उनसे परेशान रहती है, लेकिन प्यार बहुत करती है। दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता यह नाटक एक भुलक्कड़ डॉक्टर के रोजमर्रा की दिनचर्या से उपजे कुछ हास्य लम्हों को समेटते हुए अंत में एक सशक्त सामाजिक संदेश के साथ खत्म होता है। यदि हर इंसान थोड़ी बहुत बातों को भूलना शुरू कर दे तो समाज में फैली नफरत को मिटाया जा सकता है।
इस नाटक में आकाश शर्मा, कमलेश शर्मा, आरती धीमान, विशाल सिंह, कपिल मेहरवाल, लक्ष्य भारद्वाज, लक्ष्य श्रीवास्तव आदि ने भूमिका निभाई।
फेस्टिवल निर्देशक कुणाल शमशेर मल्ल ने बताया कि इस नाट्य महोत्सव में उत्तराखंड की निर्देशकों के साथ अन्य राज्यों से फिल्म राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय निर्देशक व अभिनेत्रियों के नाट्य दलों को आमंत्रित किया गया है। आज मार्टिन मेथी के निर्देशन में 'गर्भ' नाटक का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर [unclear] उत्तराखंड की चेयरपर्सन अनुराधा मल्ल, निशांत पवार, मानवी नौटियाल, अनुराग वर्मा, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
पहले दिन कमलेश शर्मा के निर्देशन में नाटक का किया गया मंचन, कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से ओलंपस हाईस्कूल में किया जा रहा आयोजन।
जीएमएस रोड स्थित ओलंपस हाईस्कूल सभागार में आयोजित [unclear] थिएटर फेस्टिवल में नाटक आओ थोड़ा मुस्कुरा लें... का मंचन करते कलाकार। जागरण
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.