दैनिक भास्कर
नाटक आओ थोड़ा मुस्कुरा लें… ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी
A Bhaskar News Ambala City clipping describes the production and credits writer-director Kamlesh Sharma and Abhinav Sharma.
The article
Read in print. Read here.
पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र के सहयोग से कैंट की वीएमएस फाउंडेशन ने हिंदी हास्य नाटक आओ थोड़ा मुस्कुरा लें... का मंचन किया। नाटक को कमलेश शर्मा ने लिखा। निर्देशन में कमलेश शर्मा का साथ अभिनव शर्मा ने दिया।
दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता ये नाटक एक भुलक्कड़ डॉक्टर के रोजमर्रा की दिनचर्या से उपजे कुछ हास्य लम्हों को समेटते हुए अंत में एक सशक्त सामाजिक संदेश के साथ खत्म होता है। अगर हर इंसान थोड़ी बहुत बातों को भूलना शुरू कर दे तो समाज में फैली नफरत को मिटाया जा सकता है। इस नाटक को अपने अभिनय से संवारा कमलेश शर्मा, अभिनव शर्मा, आकाश शर्मा, सत गुरु शरण, आयुष भारद्वाज व आरती धीमान ने। प्रकाश व्यवस्था संजीव भाटिया ने की। संगीत से संवारा भारत भूषण और लक्ष्य भारद्वाज ने।
नाटक के विशेष अतिथि स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान धर्मपाल जैन, कमेटी सचिव संजीव जैन, सहसचिव आशीष जैन, मैनेजर गौरव जैन, जसदीप सिंह बेदी, गुरचरण सिंह जौली, अरविंद सूरी, सपना ग्रोवर व नील कमल खेड़ा थे। वीएमएस फाउंडेशन के पदाधिकारियों में प्रधान कमलेश शर्मा, उपप्रधान अभिनव शर्मा, सचिव संजीव भाटिया, उप सचिव सौरभ मदान, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सहगल का सहयोग रहा।
पीकेआर जैन स्कूल में आयोजित नाटक में मंचन करते कलाकार।
Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.