← News Coverage

अम्बाला भास्कर

हास्य नाटक ‘आओ थोड़ा मुस्कुरा लें’ ने दर्शकों को गुदगुदाया, नफरत मिटाने का दिया संदेश

Ambala Bhaskar covered a Hindi comedy production staged with the Haryana Kala Parishad, Ambala division.

11 November 2022By भास्कर न्यूज़ | अम्बालाCoverage of the production

Read in print. Read here.

Some words in this clipping are unclear. They are marked [unclear] in the text below.

डीएवी जूनियर विंग में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा कला परिषद अम्बाला मंडल के सहयोग से वीएमएस फाउंडेशन ने कराया नाटक

डीएवी जूनियर विंग में आजादी के अमृत महोत्सव पर वीरवार को हरियाणा कला परिषद अम्बाला मंडल के सहयोग से वीएमएस फाउंडेशन की तरफ से हिंदी हास्य नाटक आओ थोड़ा मुस्कुरा लें का मंचन किया गया। यह नाटक कमलेश शर्मा ने लिखा है। हॉल में बैठे सभी दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता यह नाटक एक भुलक्कड़ डॉक्टर के रोजमर्रा की जिंदगी से उपजे कुछ हास्य लम्हों को समेटते हुए अंत में एक सशक्त सामाजिक संदेश के साथ खत्म होता है कि अगर हर इंसान थोड़ी बहुत बातों को भुलाना शुरू कर दे तो समाज में फैली नफरत को मिटाया जा सकता है।

नाटक में अभिनय कमलेश शर्मा, अभिनव शर्मा, विशाल सिंह, मुकुल [unclear], कौशिक निगम व अवनीत कौर ने किया। मुख्यातिथि हरियाणा कला परिषद के संजय भसीन निदेशक व विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त निदेशक गौरव शर्मा व डीएवी जूनियर विंग स्कूल के प्रिंसिपल शीतल शर्मा ने अपनी उपस्थिति से कलाकारों का मान बढ़ाया। मौके पर वीएमएस फाउंडेशन के पदाधिकारियों में प्रधान कमलेश शर्मा, उपप्रधान अभिनव शर्मा, सचिव संजीव भाटिया, उपसचिव सौरभ मदान व कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सहगल का विशेष योगदान रहा।

Article text and photographs belong to the credited publication and contributors. Presented here as part of the production’s press record.

100%
अम्बाला भास्कर clipping: हास्य नाटक ‘आओ थोड़ा मुस्कुरा लें’ ने दर्शकों को गुदगुदाया, नफरत मिटाने का दिया संदेश

Loading the full scan…